HomeBreaking Newsअमृतसर में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, CASO ऑपरेशन में 7...

अमृतसर में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, CASO ऑपरेशन में 7 किलो से ज्यादा हेरोइन और 4.25 किलो अफीम बरामद

अमृतसर के मकबूलपुरा इलाके में नशा तस्करी के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस(Amritsar Police ) ने CASO ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 किलो से अधिक हेरोइन और करीब 4.25 किलो अफीम बरामद करने का दावा किया है। अभियान के दौरान कई संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लिया गया।

ऑपरेशन की निगरानी के लिए ADGP/SAP एम.एफ. फारूकी और पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने इलाके में चल रही कार्रवाई का जायजा लिया और पुलिस टीमों से अभियान की जानकारी ली।

लगातार निगरानी कर रही पुलिस

एम.एफ. फारूकी ने बताया कि पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस लगातार ऐसे इलाकों पर नजर रख रही है जिन्हें नशा तस्करी के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। पुलिस पहले संदिग्ध क्षेत्रों की गतिविधियों पर निगरानी करती है और इसके बाद अचानक इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया जाता है।

उनके मुताबिक, अचानक की जाने वाली कार्रवाई का उद्देश्य तस्करों को भागने या सबूत छिपाने का मौका न देना है।

छोटे पैडलरों से बड़े नेटवर्क तक निशाना

ADGP ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई केवल सड़क स्तर पर नशा बेचने वालों तक सीमित नहीं है। सप्लाई चेन में शामिल पैडलरों, डिस्ट्रीब्यूटरों और बड़े तस्करों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। नशे की कमाई से बनाई गई संदिग्ध या अवैध संपत्तियों पर भी कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है।

फारूकी ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से होने वाली कथित नार्को-टेररिज्म गतिविधियों को लेकर पंजाब पुलिस सतर्क है। सीमा से जुड़े इलाकों में निगरानी बढ़ाने के साथ इंटेलिजेंस नेटवर्क और गांव स्तर की व्यवस्था के जरिए नशे की सप्लाई रोकने की कोशिश की जा रही है।

नशा मुक्त पंजाब पर फोकस

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य सिर्फ गिरफ्तारियां करना नहीं है। नशे के आदी लोगों का उपचार, तस्करों पर कार्रवाई और युवाओं को नशे से दूर रखना भी मुहिम का हिस्सा है। पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई।

यह भी पढ़ें : गैंगस्टरों पर पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, अमन अरोड़ा बोले- हर भागे हुए…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments