दिल्ली में होने वाले BRICS Summit 2026 से पहले शुक्रवार को BRICS बिजनेस फोरम का आयोजन हुआ। इसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर(S. Jaishankar) ने मौजूदा वैश्विक हालात को बेहद चुनौतीपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया राजनीतिक और आर्थिक बदलावों के दौर से गुजर रही है। अस्थिरता, अनिश्चितता और जटिल परिस्थितियां अब अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का हिस्सा बनती जा रही हैं।
जयशंकर के मुताबिक भू-राजनीतिक तनाव, महामारी और जलवायु से जुड़ी चुनौतियों का असर सीधे अर्थव्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। हालांकि, दूसरी ओर डिजिटल तकनीक और तेजी से हो रहे तकनीकी विकास ने कारोबार और आर्थिक प्रगति के नए अवसर भी पैदा किए हैं। ऐसे माहौल में देशों के लिए बदलती परिस्थितियों को समझना और उनके अनुसार तेजी से कदम उठाना पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है।
टेक्नोलॉजी में अवसर भी, चुनौतियां भी
विदेश मंत्री ने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फिनटेक और आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग को भविष्य के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र बताया। उन्होंने कहा कि इन तकनीकों से विकास के नए रास्ते खुल रहे हैं, लेकिन इनके साथ डेटा की सुरक्षा, भरोसे, मानकों और सभी तक समान पहुंच जैसे सवाल भी जुड़े हैं।
#WATCH | BRICS Summit 2026 | Speaking at BRICS Business Forum, External Affairs Minister Dr S Jaishankar says, "We meet at a time when global political and economic order is under churn. Volatility, uncertainty, and complexity have become defining features of the world around us.… pic.twitter.com/pXJH1UpEJX
— ANI (@ANI) September 11, 2026

