अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डलास में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (RNC) के मिडटर्म कन्वेंशन में 2026 के चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगर रिपब्लिकन पार्टी अमेरिकी सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में अपना दबदबा कायम रखती है, तो देश के हर वयस्क नागरिक को 5,000 डॉलर यानी करीब 4.2 लाख रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। लंबे भाषण में ट्रंप ने ईरान युद्ध, तेल उत्पादन और अमेरिका से जुड़े भौगोलिक नामों को लेकर भी कई दावे और प्रस्ताव रखे।
ईरान युद्ध और तेल को लेकर ट्रंप ने किए कई दावे
ईरान के साथ चल रहे तनाव और युद्ध का जिक्र करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका यह जंग जीत रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध में जीत के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आ सकती है। ट्रंप ने यह भी कहा कि 3 नवंबर के चुनाव के बाद युद्ध खत्म हो जाएगा और तेल के दाम तेजी से नीचे जाएंगे। OPEC पर निशाना साधते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अब अमेरिका इस तेल संगठन से कहीं अधिक शक्तिशाली हो चुका है। उन्होंने अमेरिकी ऊर्जा उत्पादन की तारीफ करते हुए दावा किया कि अमेरिका का मौजूदा तेल और गैस उत्पादन रूस और सऊदी अरब के संयुक्त उत्पादन से भी अधिक है।
Trump pledged to pay American adults $5,000 if the Republicans win in November. The party sought to paint Democrats as radical and out of touch with voters, though at times struggled to come up with a unified message on the economy. https://t.co/YFZbnqRo6C
— The Wall Street Journal (@WSJ) September 10, 2026
ईरान पर डेमोक्रेट्स को लेकर ट्रंप का हमला
ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान फिलहाल समझौते को इसलिए टाल रहा है ताकि अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को नुकसान हो और वह डेमोक्रेट्स के साथ समझौता कर सके। उन्होंने दावा किया कि ईरान कमजोर डेमोक्रेट नेतृत्व के साथ डील करके परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश कर सकता है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ऐसा होने नहीं देगा।
Read More
पूरे देश में नशे के खिलाफ युद्ध लड़ने वाला पंजाब इकलौता राज्य – केजरीवाल

