टेलीकॉम बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही वोडाफोन आइडिया (Vi) ने ब्रांड स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने अभिनेता शाहरुख खान को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसी के साथ Vi ने नया लोगो और नया ब्रांड कैंपेन भी पेश किया है। कंपनी ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नई पहचान को धीरे-धीरे उसके अलग-अलग ग्राहक संपर्क माध्यमों पर लागू किया जाएगा।
V! की जगह अब दिखेगा Vi
वोडाफोन आइडिया ने अपनी पुरानी ब्रांड पहचान में बदलाव करते हुए लोगो में इस्तेमाल होने वाले ‘V!’ की जगह अब ‘Vi’ को शामिल किया है। कंपनी ने अपने विजुअल पार्टिकल को भी नए रूप में पेश किया है। इसे ज्यादा आधुनिक और डायनामिक 3D स्फेयर यानी गोले का रूप दिया गया है, जिसे ब्रांडमार्क के ऊपरी हिस्से में रखा गया है। कंपनी के अनुसार यह डिजाइन उम्मीद, ऊर्जा और भविष्य की संभावनाओं को दर्शाने के लिए तैयार किया गया है। नई ब्रांड पहचान 1 सितंबर से Vi के कस्टमर टचपॉइंट्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म, रिटेल नेटवर्क और दूसरे कम्युनिकेशन चैनलों पर दिखाई देने लगी है।
Vi is changing. Get ready.
.
.#Vi #ViIsChanging pic.twitter.com/9BvlgYBDTj— Vi Customer Care (@ViCustomerCare) September 1, 2026
शाहरुख के साथ नया कैंपेन
ब्रांड में बदलाव के साथ Vi ने ‘Vi बदल रहा है… तैयार रहिए’ नाम से नया कैंपेन शुरू किया है। इसी अभियान का चेहरा अब शाहरुख खान होंगे। कंपनी ने उन्हें भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर वोडाफोन आइडिया का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि मौजूदा कैंपेन कितने समय तक चलेगा। शाहरुख इस अभियान के दौरान ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में बने रहेंगे। आदित्य बिड़ला ग्रुप की यह टेलीकॉम कंपनी ग्राहकों के बीच अपनी स्थिति मजबूत करने के साथ नेटवर्क और कारोबार में निवेश बढ़ाने की दिशा में भी आगे बढ़ रही है। Vi अगले तीन साल में करीब ₹45,000 करोड़ के कैपेक्स प्लान पर काम कर रही है और इसके लिए बैंकों से फंड जुटाने की कोशिश कर रही है।
CEO बोले- सिर्फ लोगो बदलना मकसद नहीं
Vi के CEO अभिजीत किशोर ने कहा कि नए लोगो के पीछे केवल ब्रांड का रूप बदलने की सोच नहीं है। उनके मुताबिक यह कंपनी में हो रहे व्यापक बदलाव की शुरुआती झलक है। उन्होंने कहा कि नई पहचान Vi की महत्वाकांक्षा और टेलीकॉम के भविष्य को आकार देने की प्रतिबद्धता को सामने रखती है।
Read More
कांगो में बेकाबू इबोला, 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, WHO ने जारी की चेतावनी

