HomeBreaking NewsUP में 18 IAS अधिकारियों का तबादला, सहायक मजिस्ट्रेटों को मिली नए...

UP में 18 IAS अधिकारियों का तबादला, सहायक मजिस्ट्रेटों को मिली नए जिलों में तैनाती

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 18 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। ये सभी अधिकारी वर्तमान में सहायक मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों को मिली नई तैनाती

मुरादाबाद के सहायक मजिस्ट्रेट आदित्य श्रीवास्तव को शाहजहांपुर का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं फतेहपुर में तैनात नौशीन को बस्ती, उन्नाव के शौर्य अरोड़ा को बदायूं, बिजनौर के कुणाल रस्तोगी को गोरखपुर और गाजियाबाद के अयान जैन को आजमगढ़ भेजा गया है। इसी तरह आगरा के शिवम कुमार को महराजगंज, प्रयागराज के अनिमेष वर्मा को देवरिया, मिर्जापुर के अंशुल हिंदल को सुल्तानपुर और अलीगढ़ के शुभांशु कटियार को जौनपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। सहारनपुर में तैनात विनोद कुमार मीना को औरैया, जबकि कन्नौज के अर्पित कुमार को प्रयागराज में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।

इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला

तबादला सूची के अनुसार रिदम आनंद को सुल्तानपुर से कानपुर देहात, रमेश चंद्रा वर्मा को लखनऊ से बलिया और जी अक्षय दीपक को झांसी से कुशीनगर भेजा गया है। वहीं तेजस के को बाराबंकी से मैनपुरी, मनीषा धावे को लखीमपुर खीरी से झांसी, आयुष अग्रवाल को सिद्धार्थनगर से रायबरेली और अपराजिता आर्यन को मुजफ्फरनगर से लखनऊ में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर नई तैनाती दी गई है। शासन के आदेश के बाद सभी अधिकारियों को संबंधित जिलों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस फेरबदल के तहत अधिकारियों को उनके नए जिलों में महत्वपूर्ण मैदानी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Read More

हरियाणा में हुआ तीन IAS अधिकारियों का तबादला, सतबीर सिंह को मिली रोहतक DC की जिम्मेदारी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments