HomeBreaking Newsकरीब 697 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स से बदलेगी बुंदेलखंड की तस्वीर, योगी...

करीब 697 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स से बदलेगी बुंदेलखंड की तस्वीर, योगी सरकार ने विकास को दी नई रफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बुंदेलखंड(Bundelkhand) के महोबा जिले के विकास को नई गति देते हुए 697.07 करोड़ रुपये की लागत वाली 88 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

CM योगी के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। तेज गर्मी और कड़ी धूप के बावजूद बड़ी संख्या में लोग जनसभा स्थल पर पहुंचे और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों में विकास कार्यों को लेकर उत्सुकता और भरोसा साफ नजर आया।

सबसे पहले गोरखगिरी पहुंचे CM योगी

महोबा पहुंचने के बाद CM योगी सबसे पहले गोरखगिरी पहुंचे जिसे पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। उन्होंने वहां चल रही विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। साथ ही विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखगिरी स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड अब पिछड़ेपन की पहचान से बाहर निकलकर विकास और संभावनाओं के नए दौर में प्रवेश कर चुका है।

लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी किए वितरित 

CM योगी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। इसी उद्देश्य के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कई योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित भी किया। उन्होंने विश्वास जताया कि नई परियोजनाएं महोबा और पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

यह भी पढ़ें : दिल्ली मेट्रो में राजनीतिक विज्ञापनों पर रोक बरकरार, हाईकोर्ट ने EC के फैसले…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments