HomeBreaking Newsमसूरी के होटल में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, सात...

मसूरी के होटल में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, सात महीने पहले हुई थी शादी

उत्तराखंड के मसूरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मसूरी-धनौल्टी मार्ग स्थित एक होमस्टे में ठहरी 27 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ दिल्ली से घूमने आई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह पति की नींद खुली तो उसने अपनी पत्नी को कमरे के फर्श पर अचेत पड़ी थी। महिला की नाक से खून निकल रहा था और शरीर में कोई हरकत नहीं थी। घबराए पति ने तत्काल होमस्टे प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

सात महीने पहले हुई थी शादी

मृतका की पहचान 27 वर्षीय राधा गायत्री के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि उनकी शादी नवंबर 2025 में सौम्या श्रीचरण से हुई थी। दोनों IT सेक्टर में काम करते थे। पति पुणे में नौकरी करता है, जबकि पत्नी गुरुग्राम में कार्यरत थी। शादी के करीब सात महीने बाद दोनों उत्तराखंड घूमने पहुंचे थे।

13 जून को उत्तराखंड यात्रा पर निकले थे

जानकारी के अनुसार, दंपती 13 जून को दिल्ली से उत्तराखंड घूमने के लिए रवाना हुए थे। ऋषिकेश में कुछ समय बिताने के बाद वे मसूरी पहुंचे और धनौल्टी रोड स्थित एक होमस्टे में ठहरे थे। पुलिस अब उनकी यात्रा और घटनाक्रम की पूरी कड़ी को जोड़ने में जुटी है।

कमरे से मिले कई अहम सुराग

जांच के दौरान पुलिस को कमरे से कुछ सबूत मिले हैं। बिस्तर की चादर पर खून के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा कमरे से शराब की दो खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि रात में दोनों ने शराब का सेवन किया था। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

पुलिस हर पहलू की कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के सास-ससुर मसूरी पहुंच गए, जबकि उसके माता-पिता विशाखापट्टनम से उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। होमस्टे के बाहर दिनभर पुलिस और परिजनों की आवाजाही बनी रही। मसूरी पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

Read More

90 साल के बुजुर्ग को थमा दी एक्सपायरी दवा, शिकायत पर FDA की छापेमारी में मेडिकल स्टोर सील

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments