HomeBreaking Newsचारधाम यात्रा बनी आस्था का महासंगम, 11 दिन में पहुंचे 4 लाख...

चारधाम यात्रा बनी आस्था का महासंगम, 11 दिन में पहुंचे 4 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उत्तराखंड में इस वर्ष चारधाम यात्रा(Char Dham Yatra) की शुरुआत जिस जोश और श्रद्धा के साथ हुई है, उसने पिछले कई रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। यात्रा शुरू होने के महज 11 दिनों के भीतर ही चारों धामों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। कठिन मौसम, ठंड और व्यवस्थागत चुनौतियों के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है।

केदारनाथ धाम में बढ़ी भीड़, मौसम बना चुनौती

बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए अब तक करीब 2.07 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने हेलीपैड पर एक साथ दो हेलिकॉप्टरों की लैंडिंग की व्यवस्था की है, ताकि हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों को ज्यादा इंतजार न करना पड़े।
हालांकि मौसम ने यात्रियों की परीक्षा भी ली है। हाल ही में हुई तेज बारिश के कारण लगभग 10 हजार श्रद्धालु भीग गए। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ओलावृष्टि और ठंड बढ़ने से हालात और कठिन हो गए, यहां तक कि आरती के दौरान भी बारिश जारी रही।

बद्रीनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं का मेला

23 अप्रैल को सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से यहां भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अब तक करीब 1.58 लाख लोग दर्शन कर चुके हैं जबकि हजारों श्रद्धालु अभी यात्रा मार्ग में हैं। राज्य सरकार भी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में जुटी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ हेलीपैड के विस्तार के लिए 1.74 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इससे न केवल हवाई सेवाएं सुगम होंगी बल्कि आपदा के समय राहत कार्य भी तेजी से किए जा सकेंगे।

सुरक्षा और स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आईटीबीपी के जवानों ने कपाट खुलने के साथ ही अलकनंदा नदी और तप्त कुंड के आसपास सफाई अभियान शुरू किया है। वहीं, मंदिर परिसर में अनुशासन बनाए रखने के लिए मोबाइल से रील बनाने पर नजर रखी जा रही है और प्रवेश के लिए आधार कार्ड व पंजीकरण की जांच अनिवार्य कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान हाईकोर्ट से आसाराम को बड़ी राहत, जमानत को लेकर नया आदेश जारी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments