HomeBreaking Newsयूट्यूब और इंस्टाग्राम क्रिएटर्स के लिए चेतावनी, फ्री म्यूजिक इस्तेमाल में एक...

यूट्यूब और इंस्टाग्राम क्रिएटर्स के लिए चेतावनी, फ्री म्यूजिक इस्तेमाल में एक गलती से बंद हो सकता हैं चैनल

नई पीढ़ी के कंटेंट क्रिएटर्स यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाना आसान मानते हैं, लेकिन फ्री म्यूजिक का इस्तेमाल करते समय छोटी सी गलती पूरे चैनल को खतरे में डाल सकती है। कई क्रिएटर्स फ्री म्यूजिक का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ ही समय बाद अचानक कॉपीराइट स्ट्राइक लग जाती है। तीन स्ट्राइक मिलने पर चैनल हमेशा के लिए बंद हो सकता है।

कॉपीराइट स्ट्राइक क्या है?

जब कोई व्यक्ति किसी गाने या म्यूजिक को बिना अनुमति के वीडियो में इस्तेमाल करता है, तब म्यूजिक का असली मालिक यूट्यूब को शिकायत करता है। यूट्यूब इसे क्लेम या स्ट्राइक के रूप में नोट करता है। क्लेम आने पर वीडियो का मोनेटाइजेशन बंद हो जाता है। तीन स्ट्राइक होने पर चैनल हमेशा के लिए डिलीट कर दिया जाता है।

फ्री म्यूजिक का सुरक्षित इस्तेमाल कैसे करें

यूट्यूब खुद फ्री म्यूजिक देता है, जिसे आप यूट्यूब स्टूडियो में जाकर ‘ऑडियो लाइब्रेरी’ से चुन सकते हैं। यह पूरी तरह कॉपीराइट फ्री है और मोनेटाइजेशन पर कोई असर नहीं पड़ता। Epidemic Sound, Artlist या NCS जैसी साइट्स अच्छी क्वालिटी का म्यूजिक देती हैं, लेकिन अधिकतर पेड हैं। फ्री ट्रायल के दौरान सावधानी बरतें। Creative Commons (CC) म्यूजिक वाले गाने SoundCloud या Free Music Archive पर मिलते हैं, लेकिन इनके लिए वीडियो डिस्क्रिप्शन में क्रेडिट देना जरूरी है। “No Copyright Music” या “Royalty Free” चैनल्स पर भरोसा न करें, क्योंकि ये बाद में क्लेम लग सकता है।

कॉपीराइट स्ट्राइक से बचने के उपाय

हमेशा यूट्यूब ऑडियो लाइब्रेरी या ऑफिशियल Royalty Free साइट्स से म्यूजिक लें। किसी भी म्यूजिक को इस्तेमाल करने से पहले उसका लाइसेंस चेक करें। अगर क्लेम आता है तो Dispute या Appeal का विकल्प इस्तेमाल करें। अपनी खुद की आवाज़ या ओरिजिनल साउंड का ज्यादा उपयोग करें। इंस्टाग्राम रील्स के लिए Meta के Music Library या ट्रेंडिंग ऑडियो का इस्तेमाल करें।

सावधानी ही सफलता की कुंजी

पहली स्ट्राइक आने पर घबराने की जरूरत नहीं है, सही जानकारी और सबूत देने पर यूट्यूब ज्यादातर मामलों में स्ट्राइक हटा देता है। लेकिन तीन स्ट्राइक से पहले हमेशा सावधानी बरतना जरूरी है। फ्री म्यूजिक के चक्कर में अपना मेहनत का चैनल गंवाना भारी पड़ सकता है। यूट्यूब ऑडियो लाइब्रेरी सबसे आसान और सुरक्षित विकल्प है। सही म्यूजिक चुनकर क्रिएटर्स बिना टेंशन के वीडियो बना सकते हैं और चैनल को लंबे समय तक चला सकते हैं।

 

READ MORE: राहुल गांधी को बड़ी राहत, नहीं दर्ज होगी FIR, हाई कोर्ट ने वापिस लिया अपना ही आदेश!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments