HomeBreaking Newsमेरठ में 28 क्विंटल नकली पनीर बरामद, सगे भाई चला रहे थे...

मेरठ में 28 क्विंटल नकली पनीर बरामद, सगे भाई चला रहे थे फैक्ट्री दिल्ली-उत्तराखंड तक चलती थी सप्लाई

उत्तर प्रदेश के मैरठ(Meerut) में नकली पनीर का बड़ा खुलासा हुआ है, जहां खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो अवैध फैक्ट्रियों पर छापा मारकर भारी मात्रा में मिलावटी पनीर बरामद किया गया। यह कार्रवाई लखनऊ से आई विशेष टीम के निर्देश पर की गई, जिसमें जानी थाना क्षेत्र के नगला कुंभा गांव को निशाना बनाया गया।

जांच में सामने आया कि हामिद और जाबिर नाम के दो सगे भाई गांव में ही नकली पनीर बनाने का धंधा चला रहे थे। ये लोग मिलावटी पनीर तैयार कर उसे दिल्ली, उत्तराखंड और एनसीआर के कई इलाकों में सप्लाई करते थे। छापेमारी के दौरान हामिद की यूनिट से 16 क्विंटल और जाबिर की फैक्ट्री से 12 क्विंटल पनीर बरामद किया गया।

खतरनाक सामग्री से तैयार हो रहा था पनीर

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी के मुताबिक, मौके से 5300 लीटर दूध, 510 लीटर पामोलिन तेल, 35 किलो मैदा और एक नीले रंग का संदिग्ध केमिकल मिला है। इन सबका इस्तेमाल कर नकली पनीर और अन्य डेयरी उत्पाद तैयार किए जा रहे थे। बरामद सभी सामग्री को नष्ट करा दिया गया है और सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

आरोपी फरार, तलाश जारी

छापेमारी के दौरान दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह बड़े पैमाने पर मिलावटी पनीर बाजार में खपा रहा था, जिससे लोगों की सेहत को बड़ा खतरा हो सकता था। फिलहाल दोनों फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई लैब रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें : बिहार के नए CM सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाला…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments