पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर से एक बड़ी खबर सामने आई है। रविवार तड़के कतर के क्षेत्रीय जल में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे की पुष्टि कतर के आंतरिक मंत्रालय ने की है।
एक व्यक्ति अब भी लापता
मंत्रालय के अनुसार, हादसे के बाद एक व्यक्ति अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। बचाव एजेंसियां समुद्र में व्यापक सर्च ऑपरेशन चला रही हैं और लापता व्यक्ति को खोजने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं दुर्घटना के तुरंत बाद तटीय सुरक्षा बल और रेस्क्यू टीमों ने अभियान शुरू कर दिया। हालांकि, समुद्री हालात चुनौतीपूर्ण होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। इसके बावजूद टीमें लगातार अभियान में जुटी हुई हैं।
कई यूनिट्स को किया गया तैनात
कतर सरकार ने बताया कि इस ऑपरेशन में कई यूनिट्स को लगाया गया है। रेस्क्यू जहाज, निगरानी उपकरण और प्रशिक्षित कर्मी खोज क्षेत्र में तैनात हैं, ताकि लापता व्यक्ति को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके और हालात का सही आकलन किया जा सके।
मौसम पर भी रखी जा रही नजर
अधिकारियों के अनुसार, समुद्री परिस्थितियों के साथ-साथ मौसम पर भी लगातार नजर रखी जा रही है, क्योंकि यह बचाव कार्य की गति और सुरक्षा को प्रभावित कर सकता है।
रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी
इस हादसे की जानकारी सबसे पहले कतर के रक्षा मंत्रालय ने साझा की थी, जिसके बाद आंतरिक मंत्रालय ने स्थिति की पुष्टि की और विस्तृत जानकारी दी। कतर सरकार ने कहा है कि लापता व्यक्ति की तलाश और बचाव कार्य को सफल बनाने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों ने भरोसा जताया है कि जल्द ही ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।
Read More

