Sunday, March 8, 2026
Home T-20 World Cup जल्द निपटा लें अपने जरूरी काम, आज शाम 7 बजे से IND...

जल्द निपटा लें अपने जरूरी काम, आज शाम 7 बजे से IND vs PAK के बीच होगा महामुकाबला

IND vs PAK
Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला आखिरकार आज खेला जाएगा, जिसका इंतजार क्रिकेट फैंस लंबे समय से कर रहे थे। ICC टी20 विश्व कप 2026 में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। यह रोमांचक मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में भारत के समय के मुताबिक शाम 7 बजे शुरू होगा।

इस मैच से पहले सबसे ज्यादा सुर्खियां भारत के आक्रामक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और पाकिस्तान के गेंदबाज उस्मान तारिक को लेकर है। दोनों खिलाड़ियों के बीच की टक्कर को हाइलाइट माना जा रहा है।

ये रही भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा/वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

ये रही पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान/फखर जमां, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।

कोलंबो में क्रिकेट का उत्सव

मैच से पहले कोलंबो की सड़कों पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भारत और पाकिस्तान के समर्थक बड़ी संख्या में स्टेडियम के बाहर जुटे हैं। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रसेल आर्नोल्ड ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें फैंस का जोश साफ नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें : मंडी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी जीप, तीन युवकों की मौत…