Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब पुलिस ने पूर्व MP सुशील रिंकू सहित BJP के कई नेताओं...

पंजाब पुलिस ने पूर्व MP सुशील रिंकू सहित BJP के कई नेताओं को लिया हिरासत में

शाहकोट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा के पूर्व विधायक केडी भंडारी को हिरासत में ले लिया है। इसी दौरान लांबड़ा पुलिस ने भाजपा के पूर्व सांसद सुशील रिंकू को भी हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई शाहकोट के रूपेवाली इलाके में DSP ओंकार सिंह बराड़ की अगुवाई में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि भाजपा नेता इलाके में कैंप लगाने की तैयारी कर रहे थे, जिसके लिए उन्होंने प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली थी। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

इस घटना की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होना शुरू कर दिया। दरअसल, भाजपा द्वारा जनता की सुविधाओं के लिए लगाए गए 39 कैंपों को बंद करने को लेकर पहले से ही तनाव का माहौल बना हुआ था। भाजपा नेताओं का आरोप है कि सरकार जानबूझकर उनके कैंप रुकवा रही है।

इस बीच, पंजाब सरकार ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति या संस्था बिना अधिकृत अनुमति के डेटा संग्रह नहीं कर सकती। सरकार ने कहा है कि केवल अधिकृत संस्थाओं और व्यक्तियों के साथ ही सरकारी जानकारी साझा की जाएगी। बिना मंजूरी के डेटा एकत्रित करने वालों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments