Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsअयोध्या जाएंगे CM योगी आदित्यनाथ, हनुमानगढ़ी में करेंगे दर्शन-पूजन, ...

अयोध्या जाएंगे CM योगी आदित्यनाथ, हनुमानगढ़ी में करेंगे दर्शन-पूजन, श्री रामलला के दरबार में लगाएंगे हाजिरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या के दौरे पर रहेंगे. सीएम योगी अयोध्या पहुंचने पर सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे और फिर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने जाएंगे. सीएम योगी सुबह साढ़े नौ बजे हेलीकॉप्टर से रामकथा पार्क पहुंचेंगे. 9 बजकर 40 मिनट पर हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे और 10 बजे राम मंदिर पहुंचेंगे और रामलला का दर्शन पूजन करेंगे. सीएम योगी हनुमानगढ़ी में हनुमत कथा मंडपम का लोकार्पण करेंगे. हनुमत कथा मंडपम में 5 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. साथ ही अतिथियों के लिए 16 कमरे बनाए गए हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments