प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के भारत मंडपम में ‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट’ का उद्घाटन करेंगे. ये समिट दो दिन तक चलेगा इसका उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत को निवेश और विकास की दृष्टि से एक उभरते हुए क्षेत्र के रूप में पेश करना है. समिट का आयोजन केंद्र सरकार की ओर से पूर्वोत्तर राज्यों की सरकारों के सहयोग से किया जा रहा है. ‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट’ का मकसद वैश्विक और घरेलू निवेशकों को आकर्षित करना और नीति-निर्माताओं, व्यवसायों और हितधारकों को एक मंच पर लाना है. ताकि पूर्वोत्तर क्षेत्र की आर्थिक क्षमता को प्रभावी रूप से पेश किया जा सके.
भारत मंडपम में PM मोदी करेंगे ‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट’ का उद्घाटन, केंद्र सरकार की ओर से किया जा रहा आयोजन
RELATED ARTICLES

