Friday, February 13, 2026
Homeधर्ममहामंडलेश्वर श्री बालकानंद गिरी जी महाराज ने CM योगी से सनातन यूनिवर्सिटी...

महामंडलेश्वर श्री बालकानंद गिरी जी महाराज ने CM योगी से सनातन यूनिवर्सिटी की स्थापना पर की चर्चा

उत्तर प्रदेश को अपनी नेतृत्व क्षमता से उत्तम प्रदेश बनाने को कृत संकल्प एक आध्यात्मिक योगी जिनका जीवन केवल और केवल भारत माता की सेवा में अर्पित है ऐसे संत श्रेष्ठ एवं कर्तव्यनिष्ठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से परम पूज्य गुरुदेव आनंदपीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 स्वामी श्री बालकानंद गिरि जी महाराज श्री ने औपचारिक भेंट की।

इस भेंट में जहाँ धर्म, आध्यात्म, साधना आदि विषयों पर दोनों संत विभूतियों ने एक दूसरे से ज्ञान चर्चा की वहीं चर्चा के मध्य भारत देश की संस्कृति एवं संस्कारों के संवर्धन व सरक्षण हेतु पूज्य महाराज श्री ने सनातन विश्वविद्यालय की संकल्पना का प्रस्ताव पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के समक्ष रखा जिस पर उन्होंने सहर्ष सहमति देते हुए इस संकल्पना को समाजोपयोगी सार्थक विचार बताया।

मंगल भेंट में देश के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति श्रीमान विनीत कुमार लोहिया जी एवं धर्म की कीर्ति पताका को धारण करने वाले तेजस्वी युवा श्री अनमोल गोस्वामी जी की उपस्थिति रही। इस अवसर पर पूज्य महाराज श्री के सान्निध्य में सभी ने माननीय योगी आदित्यनाथ जी का उत्तरीय, अंगवस्त्रम द्वारा सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments