Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsजीरो सैलरी… फिर भी इतनी ताकत? नितिन नबीन की नई जिम्मेदारी

जीरो सैलरी… फिर भी इतनी ताकत? नितिन नबीन की नई जिम्मेदारी

आज (मंगलवार) को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार नितिन नबीन ने संभाला। बता दें कि यह भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पूरे देश में भाजपा के करीब 10 करोड़ सदस्य हैं और 20 से अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है। ऐसे में नितिन नबीन अब पार्टी के सभी संगठनात्मक जरूरतों जैसे मुख्यालय, कार्यालय, बैंक बैलेंस, निवेश और प्रशासनिक कार्यों को संभालेंगे।

नितिन नबीन को नहीं मिलेगा कोई वेतन

नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कोई वेतन नहीं मिलेगा, लेकिन जिस संगठन की वे कमान संभाल रहे हैं, वह संसाधनों, ढांचे और फंड के मामले में अन्य दलों से कहीं आगे है।

BJP की कुल संपत्ति

दिसंबर 2025 में कांग्रेस नेता अजय माकन ने राज्यसभा में दावा किया था कि BJP के खातों में करीब 10,107 करोड़ रुपये जमा हैं। इसके अलावा भाजपा कि कुल संपत्ति विभिन्न आधिकारिक रिपोर्टों ADR के अनुसार 2023–24 में BJP की कुल संपत्ति लगभग 9,181 करोड़ रुपये आंकी गई। 2022–23 में यह आंकड़ा करीब 7,052 करोड़ रुपये था। यानी पार्टी की संपत्ति में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है।

कैश और बैंक बैलेंस

निर्वाचन आयोग (ECI) को सौंपी गई वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2024 तक BJP के पास 7,113 करोड़ रुपये से अधिक नकद और बैंक बैलेंस था। यह राशि देश की किसी भी अन्य राजनीतिक पार्टी की तुलना में सबसे अधिक है।

डोनेशन और आय

भारत निर्वाचन आयोग को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2024–25 में BJP को करीब 6,088 करोड़ रुपये से ज्यादा का चंदा मिला, जो अन्य सभी राष्ट्रीय दलों से कहीं अधिक है।

कहां है BJP का राष्ट्रीय मुख्यालय

BJP का राष्ट्रीय मुख्यालय 6-A, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली पर स्थित है। यह लगभग 1.70 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है और दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक पार्टी कार्यालयों में गिना जाता है। इसका उद्घाटन वर्ष 2018 में हुआ था। बता दें कि BJP के पास देश के 772 जिलों में या तो अपना कार्यालय है या फिर कार्यालय के लिए जमीन पार्टी के नाम पर पंजीकृत है। पार्टी का लक्ष्य अगले लोकसभा चुनाव से पहले 70 और जिलों में कार्यालयों के लिए जमीन या भवन की व्यवस्था पूरी करने का है।

देशभर में कार्यालय

BJP के देशभर में सैकड़ों जिला और प्रदेश स्तर के कार्यालय हैं। 2014 से 2023 के बीच पार्टी ने जमीन और भवनों पर करीब 1,124 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। भोपाल, तिरुवनंतपुरम, थाने जैसे शहरों में भव्य कार्यालय बनाए गए हैं। इन सभी जिम्मेदारियों को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन संभालेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments