परिवार पहचान पत्र में दर्ज गलत जानकारी होगी दुरुस्त, जानिए क्या करना होगा काम?

Jul 4, 2024 - 11:19
 28
परिवार पहचान पत्र में दर्ज गलत जानकारी होगी दुरुस्त, जानिए क्या करना होगा काम?
परिवार पहचान पत्र में दर्ज गलत जानकारी होगी दुरुस्त, जानिए क्या करना होगा काम?

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़: 

यदि आप भी पहचान पत्र में किसी गलत जानकारी को लेकर परेशान है तो ये खबर आपके लिए है। अब आपको उस गलत जानकारी को ठीक करवाने के लिए कहीं भटकने और परेशान होने की जरूरत नहीं है। 

प्रदेश भर में 11 से 15 जुलाई तक परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को ठीक करने के लिए कैंप लगाए जाएंगे। शहरी और ग्रामीण स्तर पर लगाए जाने वाले इन कैंपों में मौके पर ही पहचान पत्र में दर्ज गलत जानकारी को दुरुस्त करने का काम किया जाएगा। 

सिटीज़न रिसोर्सेज़ इन्फ़ॉर्मेशन विभाग की ओर से इस बारे में निर्देश भी जारी किए गए है। बता दें कि इससे पहले भी सरकार की ओर से प्रदेश भर में समाधान शिविर लगाए गए थे। 

जिनमें व्यक्ति पहचान पत्र आदि में दर्ज गलत जानकारी को दुरुस्त करवा सकते थे और पूरे हरियाणा में हजारों की संख्या में लोगों ने इसका लाभ भी उठाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow