हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कौन- कहां फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

Aug 11, 2024 - 12:10
 429
हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कौन- कहां फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कौन- कहां फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा समेत पूरे देश भर में 15 अगस्त को 77 वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है। इसके अनुसार राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय यमुनानगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे. वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में तिरंगा फहराएंगे।

कौन कहां फहराएगा तिरंगा?

इस मौके पर अंबाला सिटी में असीम गोयल, सांसद धर्मवीर सिंह, भिवानी, बनवारी लाल गुरुग्राम, अभय सिंह यादव, फरीदाबाद, रणजीत सिंह, फतेहाबाद, डॉ. कमल गुप्ता, हिसार, रणबीर गंगवा- जींद, महिपाल ढाडा- सोनीपत, कैथल में कंवरपाल गुर्जर, पानीपत में मूलचंद शर्मा, पलवल में सीमा त्रिखा, करनाल में सुभाष सुधा, रोहतक में जय प्रकाश, नूंह में संजय सिह, झज्जर में रामचंद्र और सिरसा में सुभाष बराला तिरंगा फहराएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow