आधी रात को पंजाब में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

पंजाब में आधी रात को अचानक मौसम ने करवट ली। पंजाब के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी देखने को मिली। इसके साथ ही लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से भी निजात मिली। मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

Oct 6, 2024 - 09:25
 7
आधी रात को पंजाब में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश
आधी रात को पंजाब में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश
Advertisement
Advertisement

पंजाब में आधी रात को अचानक मौसम ने करवट ली। पंजाब के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी देखने को मिली। इसके साथ ही लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से भी निजात मिली। मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और कपूरथला के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। 

इन जिलों में 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इसके साथ ही 5-15 मिमी बारिश होने की संभावना है। वहीं, तरनतारन, जालंधर, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर और फज्लिका के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में 20 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और 5 मिमी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा, जम्मू और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कुपवाड़ा, डोडा, कठुआ, बारामूला, शोपियां, पुलवामा समेत कई जिलों में भारी बारिश को संभावना जताई है। इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, लाहौल स्पीति और किन्नौर में भी येलो अलर्ट जारी किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow