भारत के तीव्र विकास का प्रमाण है वंदे भारत ट्रेन: हरियाणा सीएम नायब सैनी 

Jul 30, 2024 - 10:43
 18
भारत के तीव्र विकास का प्रमाण है वंदे भारत ट्रेन: हरियाणा सीएम नायब सैनी 
भारत के तीव्र विकास का प्रमाण है वंदे भारत ट्रेन: हरियाणा सीएम नायब सैनी 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में तेजी से विकास किया है और ‘वंदे भारत’ ट्रेन इस प्रगति का एक प्रमुख उदाहरण है। उन्होंने 'वंदे भारत' ट्रेन में यात्रा करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री सैनी कल चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से 'अमृतसर-अजमेर वंदे भारत' ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ बोलकर देश को कमजोर किया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ के सवाल पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पहले अपने 10 साल के कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के शासनकाल में गरीबों की एफआईआर तक दर्ज नहीं की जाती थी, रोजगार के अवसरों की कमी थी, फसल नुकसान के लिए उचित मुआवजा नहीं दिया जाता था और फसलों के लिए एमएसपी सुनिश्चित नहीं किया जाता था। अब हरियाणा में 14 फसलों के लिए एमएसपी प्रदान किया जाता है और वर्तमान सरकार के कार्यकाल में समाज का अंतिम व्यक्ति भी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है। 

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों के दौरान झूठे दावे करके पवित्र संविधान का अपमान किया है। रेलवे स्टेशन पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्टेशन अधीक्षक श्री डी.के. सिंह एवं श्री संजीव कुमार चौधरी ने स्वागत किया। दिल्ली में बैठकों के बारे में लगातार पूछे जाने वाले सवालों के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी राज्यों के मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं पर केंद्रीय मंत्रियों के साथ चर्चा के लिए नियमित रूप से दिल्ली आते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी चुनावों में भाजपा भारी बहुमत हासिल करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow