मस्जिद विवाद को लेकर शिमला में प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस ने किया लाठीचार्ज 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज मस्जिद विवाद को लेकर कई संगठन प्रदर्शन कर रहें हैं। वहीं, अब यह प्रदर्शन उग्र होता दिखाई दे रहा है।

Sep 11, 2024 - 13:00
 21
मस्जिद विवाद को लेकर शिमला में प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस ने किया लाठीचार्ज 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज मस्जिद विवाद को लेकर कई संगठन प्रदर्शन कर रहें हैं। वहीं, अब यह प्रदर्शन उग्र होता दिखाई दे रहा है। प्रदर्शनकारी संजौली की ओर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने रास्ता बंद कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए हैं और संजौली में मस्जिद की भीढ़ बढ़ने लगी हैं। जिसे देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया गया। 

"अवैध पाई गई मस्जिद तो होगी कार्रवाई"

वहीं, इस पर कांग्रेस नेता और हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सभी को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन कोई ऐसी स्थिति न बने जिससे प्रदेश की शांति खराब हो। प्रदेश का लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने नहीं दिया जा सकता। पूरा मामला कोर्ट में है। अगर वो जगह अवैध पाई गई तो कार्रवाई होगी और कानून के तहत उसको ढाहाया जाएगा। लेकिन उससे पहले कोई भी कार्रवाई करना उचित नहीं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow