Tuesday, March 3, 2026
Home Current News सांसद पत्नी की सुरक्षा में सिपाही पति को किया गया तैनात 

सांसद पत्नी की सुरक्षा में सिपाही पति को किया गया तैनात 

Advertisement

राजस्थान की भरतपुर लोकसभा सीट से सांसद संजना जाटव एक बार फिर सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं। दरअसल इस बार सांसद संजना जाटव अपने पति की वजह से सुर्ख़ियों में आई हैं।

दरअसल खबर यह है कि राजस्थान पुलिस में सिपाही संजना जाटव के पति कप्तान सिंह को ही उनका निजी सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है जिसके बाद वह खुद ही अपनी सांसद पत्नी के आस पास होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखेंगे और संजना जाटव जब भी कहीं घर से बाहर निकलेंगी तो उनके पति उनके साथ ही रहेंगे।

बता दें कि राजस्थान पुलिस के इस फैसले के बाद सांसद संजना जाटव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पति ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं, अब वह ड्यूटी के दौरान भी उनके साथ रहेंगे। वहीं, इस मामले पर संजना के पति कप्तान सिंह का कहना है कि सांसद उनके साथ ज्यादा सहज महसूस करेंगी।