Paris Olympics में तीसरे मेडल से चूकीं Manu Bhaker, 25 मीटर पिस्टल में चौथे स्थान पर रहीं 

पेरिस ओलंप‍िक का आज आठवां दिन है। भारत अब तक तीन मेडल जीत चुका है। इनमें से दो मेडल मनु भाकर ने भारत के नाम किए हैं। वहीं, आज भी मनु से मेडल की उम्मीद थी। लेकिन वे अपने तीसरे मेडल से चूक गई।

Aug 3, 2024 - 13:49
 33

 शूटऑफ में लगा पाई केवल दो शॉट

मनु भाकर वूमेन्स 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चौथी स्थान पर रहीं। आठ सीरीज के बाद मनु और हंगरी की वेरोनिका मेजर के एक समान 28-28 अंक थे। ऐसे में एलिमिनेशन के लिए शूटऑफ हुआ, जिसमें मनु को हार का सामना करना पड़ा। शूटऑफ में हंगरी की शूटर ने 5 में से 3 शॉट सही लगाए। वहीं मनु 5 में से दो शॉट निशाने पर लगा सकीं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow