PM मोदी और राष्ट्रपति ने दी रक्षाबंधन के त्योहार पर बधाई, बोले- ये पर्व है भाई-बहन के स्नेह का प्रति

आज रक्षाबंधन का त्योहार है। इस पावन अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नें देशवासियों को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। 

Aug 19, 2024 - 10:13
 23

इस अवसर पर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि समस्त देशवासियों  को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दी शुभकामनाएं 

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया," रक्षा बंधन के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। भाई-बहन के बीच प्रेम और आपसी विश्वास की भावना पर आधारित यह त्योहार, सभी बहन-बेटियों के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना का संचार करता है। मैं चाहूंगी कि इस पर्व के दिन, सभी देशवासी, हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प लें।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow