Tuesday, March 3, 2026
Home Current News राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बोले- उनकी आदत है...

राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बोले- उनकी आदत है विदेशों में जाकर भारत की बुराई करने की 

Advertisement

अमेरिका में भारत और आरएसएस पर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भड़कते हुए कहा कि उन्होंने (राहुल गांधी) विदेशों में जा कार भारत की बुराई करने की आदत बना ली है। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी सबसे बड़े लोकतंत्र देश के विपक्ष के नेता हैं और उन्हें देश की छवि खराब नहीं करनी चाहिए।

चिराग पासवान ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह से विदेश जाकर भारत को बुरा-भला कहने की आदत बना ली है। यह कहीं न कहीं गलत राजनीतिक परंपरा की शुरुआत है।

दो राजनीतिक पार्टियों में मतभेद हो सकते हैं लेकिन विदेशी मंच पर जाकर अपने राजनीतिक मतभेदों का इस्तेमाल अपने निजी राजनीतिक फायदे के लिए करना और अपने ही देश को बुरा-भला कहना बिल्कुल भी सही नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सरकार को अपने सुझाव दे सकते हैं अपनी चिंताएं भी बता सकते हैं। लेकिन दूसरे देश में जाकर इस तरह से भारत के बारे में बुरा बोलना बिल्कुल भी सही नहीं है।