Thursday, February 19, 2026
Homeधर्म'न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी', परिवहन मंत्री अनिल...

‘न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी’, परिवहन मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर साधा निशाना

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने देशवासियों को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को एक वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि यह हिन्दुस्तान का पुर्न जागरण है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि 500 साल से हमारे कण कण में विराजमान भगवान राम के जन्मस्थान पर अनाधिकृत कब्जा हुआ था। कब्जा छुडवाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन से वहां भव्य मंदिर बना है और प्राण प्रतिष्ठा हुई है तथा सारा देश आज वो कार्यक्रम लाइव देख रहा है।

सनातन को समझना हर किसी के बस की बात नहीं

सांसद चंद्रशेखर आजाद के बयान कि महाकुंभ में वही लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किए है, पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि सनातन को समझना हर आदमी के बस की बात नहीं है। सनातन के तहत क्या-क्या आयोजन क्यो व कब किए जाते है इसकी समझ भी उसी को होगी, जो सनातन को समझता है, जिनको सनातन की समझ नहीं उन्हें बयान देने का अधिकार नहीं।

“न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी”

दिल्ली चुनावों से पहले कांग्रेस ने दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपए देने का ऐलान किया है, जिसका नाम प्यारी दीदी योजना है। इस पर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस का हाल है “न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी” वाला है। उन्हें पता है कांग्रेस नहीं आएगी इस लिए वे कुछ भी बोलते रहते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments