संसद के गेट पर रवनीत सिंह बिट्टू का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘देश के दुश्मन…’
अपने पुराने करीबी साथी रवनीत सिंह बिट्टू को देखकर राहुल गांधी ने उन पर ताना मारा और उन्हें "मेरा गद्दार दोस्त" कहा। बिट्टू ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी को "देश का दुश्मन" कहा।
संसद परिसर में आज उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई जब मकर द्वार पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसदों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी जुबानी बहस देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने जहां कांग्रेस सांसदों की सराहना की, वहीं उन्होंने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर तीखा तंज कसते हुए उन्हें “गद्दार दोस्त” कहा। वीडियो में यह भी नजर आया कि राहुल गांधी ने बिट्टू की ओर हाथ बढ़ाकर अभिवादन करने की कोशिश की, लेकिन बिट्टू ने हाथ आगे नहीं बढ़ाया। राहुल गांधी की टिप्पणी पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए बिट्टू ने कहा कि उनका “देश के दुश्मनों से कोई लेना-देना नहीं है”।
कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू ?
रवनीत सिंह बिट्टू तीन बार कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2009 में आनंदपुर साहिब से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद में प्रवेश किया था। इसके बाद 2014 और 2019 में उन्होंने लुधियाना से जीत दर्ज की।
2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बिट्टू ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। हालांकि चुनाव में उन्हें लुधियाना सीट से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के हाथों करीब 20 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने उन्हें रेल तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी।
यह भी पढ़ें : सरकार बाल विवाह मुक्त राज्य बनाने की दिशा में दृढ़...
What's Your Reaction?