संसद के सत्र का आज छठा दिन है इस दौरान लोकसभा में आज भी हंगामा होने के आसार है बता दें कि सदन के सत्र के दौरान आज सदन में विपक्ष NEET और अग्निवीर का मामला उठा सकता है साथ ही दिल्ली में बेसमेंट हादसे को लेकर भी गहमा-गहमी हो सकती है।
बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट पर लोकसभा में बोल सकते हैं कांग्रेस सांसदों ने अपील की है कि उन्हें आम जनता से जुड़े अहम मसलों पर अपना पक्ष जरूर रखना चाहिए।
गौरतलब हो कि 23 जुलाई को सदन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया था जिसके बाद से ही बजट को लेकर सदन में अलग-अलग पार्टी के सांसद अपनी राय रख रहे हैं।
