Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsअमृतसर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ...

अमृतसर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ भी रहे मौजूद

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद सेना के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी की ओर से देश भर में लगातार तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, इसी कड़ी में अमृतसर में सेना के शौर्य के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में स्कूली बच्चों, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों, बीजेपी नेताओं समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अमृतसर में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए , तरुण चुघ ने इस दौरान कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर के जरिए भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब आतंकवाद के खिलाफ कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि आज का भारत शांति चाहता है, लेकिन आतंक के समूल विनाश के लिए किसी भी सीमा तक जाने को तैयार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments