हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में तूफानी हलचल, जानिए किन दलों के बीच होगा मुकाबला ? कांग्रेस में किसने कहां से किया आवेदन?

हरियाणा में विधानसभा चुनावों ने प्रदेश की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है। प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टिया चुनाव की घोषणा से पहले ही एक्शन मोड़ में थी। चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में तूफानी हलचल चल रही है। राजनेताओं और कार्यकर्ताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला भी तेज हो चुका है।

Aug 25, 2024 - 14:02
 44
हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में तूफानी हलचल, जानिए किन दलों के बीच होगा मुकाबला ? कांग्रेस में किसने कहां से किया आवेदन?
हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में तूफानी हलचल, जानिए किन दलों के बीच होगा मुकाबला ? कांग्रेस में किसने कहां से किया आवेदन?

सज्जन कुमार, चंडीगढ़:

हरियाणा में विधानसभा चुनावों ने प्रदेश की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है। प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टिया चुनाव की घोषणा से पहले ही एक्शन मोड़ में थी। चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में तूफानी हलचल चल रही है। राजनेताओं और कार्यकर्ताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला भी तेज हो चुका है। वैसे तो सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है, लेकिन किस पार्टी के सिर पर हरियाणा का ताज सजेगा यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। बीजेपी के नेता जहां अपने दस वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी महंगाई, शिक्षा, रोजगार, कानून व्यवस्था आदि में सरकार पर विफल रहने के आरोप लगा रही है। 

इस बार हरियाणा में आम आदमी पार्टी भी सभी 90 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने जा रही है। आप पार्टी दिल्ली और पंजाब के विकास मॉडल को लेकर हरियाणा में चुनावी मैदान में उतर चुकी है। वहीं,  जेजेपी और बीजेपी का गठबंधन पहले ही टूट चूका है, लेकिन हरियाणा की जनता अब जेजेपी पर भरोसा जताने में हिचकिचा रही है। शायद यही कारण है की चुनावों की घोषणा होने के बाद जेजेपी के कई विधायक पार्टी से इस्तीफा दे चुके है। कयास लगाए जा रहे है की जल्द ही कईं अन्य बड़े नेता भी पार्टी छोड़ सकते है। 

मुख्यमंत्री कौन?

चुनाव की घोषणा होने से पहले ही सभी पार्टिया अपने संगठन को मजबूत करने में लगी हुई थी। सभी पार्टियों ने चुनावों को लेकर अपने पदाधिकारियों की नियुक्तियां पूर्ण करने के साथ साथ विधानसभा क्षेत्रों में रैलिया शुरू की थी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने पर नायब सिंह सैनी के ही मुख्यमंत्री होने का फैसला लिया गया है। इसका ऐलान पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर चुके है। 

आम आदमी ने मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान नहीं किया है। पार्टी के अनुसार चुनाव के बाद जनता जिस उम्मीदवार पर भरोसा जाहिर करेगी वही आम आदमी पार्टी का हरियाणा में मुख्यमंत्री होगा। ऐसे में आम आदमी पार्टी के आत्म विश्वास पर सन्देश जाहिर होता है। हरियाणा की जनता को आम आदमी पर भरोसा जताने के लिए सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा यह जरुरी है। 

मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा के बाद ही आप पार्टी की हरियाणा में कुछ अधिक फायदा मिल सकता है।  वहीं,  कांग्रेस की तरफ से भी अभीतक मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान नहीं किया गया है। बावजूद इसके कांग्रेस की तरफ से संभावित मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर हरियाणा की जनता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुमारी शैलजा को देखा रही है।

कांग्रेस से टिकट के दावेदार 

कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमिटी को हरियाणा की 90 विधानसभाओं में टिकट के लिए कुल 2556 उम्मीदवारों के आवेदन मिले है। इनमें से 2140 पुरुष और 416 महिला उम्मीदवारों के आवेदन है। हरियणा में सामान्य सिंट पर 5 से 40 दावेदारों ने आवेदन किया है।  वहीं, सुरक्षित सींटों पर अधिकतम दावेदारों की संख्या 88 है। 

रोहतक जिले की गाढ़ी सांपला

किलोई विधानसभा से केवल भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आवेदन किया है। इससे स्पष्ट है की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस सिंट से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे है। कुरुक्षेत्र से सांसद रह चुकी कैलाशो सैनी ने सबसे अधिक चार विधानसभा नारायणगढ़, पेहवा, रादौर और इंद्री से टिकट मांगी है। फरीदाबाद लोकसभा से पूर्व में सांसद रहे अवतार सिंह बढ़ाना ने फरीदाबाद एनआईटी, पुन्हाना और नांगल चौधरी से विधानसभा टिकट के लिए आवेदन किया है। 

पूर्व में सिरसा से सांसद रहे शुशील इंदौरा ने नरवाना, बवानीखेड़ा और रतिया विधानसभा टिकट के लिए आवेदन किया है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा ने असंध विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए आवेदन किया है। 
पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन और पूर्व में केंद्रीय मंत्री रहे पवन बंसल के बेटे मनीष बंसल ने पंचकूला विधानसभा के लिए दावेदारों में शामिल है। 

हिसार से पूर्व में सांसद रहे बृजेन्द्र सिंह उचाना विधानसभा से कांग्रेस की टिकट के दावेदार है। जेजेपी से विधायक रामकरण काला ने शाहबाद से चुनाव लड़ने के लिए  स्क्रीनिंग कमिटी में आवेदन किया है। वहीं, दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान और तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी ने आवेदन किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow