AAP के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने साधा BJP पर निशाना, ‘हरियाणा में नहीं पीने लायक पानी’, ‘टेंकर माफिया का हो रहा राज’

Aug 25, 2024 - 13:55
 29
AAP के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने साधा BJP पर निशाना, ‘हरियाणा में नहीं पीने लायक पानी’, ‘टेंकर माफिया का हो रहा राज’
AAP के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने साधा BJP पर निशाना, ‘हरियाणा में नहीं पीने लायक पानी’, ‘टेंकर माफिया का हो रहा राज’

नकुल जसूजा, चंडीगढ़:

हरियाणा में मौसम की गर्माहट के साथ सियासी पारा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। नेताओं की ओर से मुख्य रूप से प्रदेश की सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ जमकर बयानबाजी की जा रही है। इसी के चलते अब आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने पानी के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। 

गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी पीने का पानी नहीं है। इतना ही नहीं खेतों के लिए भी पानी पर्याप्त नहीं है। शहर और गांवों दोनों जगह पर पीने के पानी की समस्या हो रही है। गांवों में बने तालाबों में पीने का पानी खराब है। इसी के चलते आज हरियाणा में टेंकर माफिया हावी हो रहा है। हरियाणा में टेंकर माफिया का राज कायम हो रहा है। 

सुशील गुप्ता ने कहा कि सरका की अनदेखी के चलते नदियां भी दूषित हो रही है। फैक्ट्रियों का गंदा पानी नदियों में छोड़ा जा रहा है। इसी के चलते पानी की समस्या के कारण कईं इलाकों में बीमारियां फैल रही है। गुप्ता ने कहा कि उन्होंने ताजेवाला हैड से इंद्री से यमुना के पानी के सैंपल लेकर उनकी जांच करवाई है, जिसमें पता चला है कि वह पानी कितना दूषित हो चुका है। फैक्ट्रियों का पानी यमुना नदी में डाला जा रहा है, जिससे पानी दूषितद हो रहा है। 

बीजेपी की नीतियां दलित विरोधी

गुप्ता ने कहा कि कैथल से भारतीय जनता पार्टी के विधायक का ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि दलितों पर विश्वास ना करें, वह पलट जाते हैं। कैथल विधायक के ऑडियों से साफ है कि बीजेपी की नीतियां दलित विरोधी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भले ही अपने सीएम का चेहरा बदल दें, लेकिन उनकी मानसिकता नहीं बदली जा सकती। 

मंत्री बांट रहे घड़ियां

गुप्ता ने कहा कि अंबाला शहर से विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री असीम गोयल घड़ियां बांट रह हैं। चुनाव आयोग को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे दूसरे नेताओं को भी सबक मिल सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow