Sunday, February 15, 2026
HomeCurrent Newsभारत के निर्दोष लोगों का खून बहाने का अंजाम सिर्फ विनाश और...

भारत के निर्दोष लोगों का खून बहाने का अंजाम सिर्फ विनाश और महाविनाश होगा- PM मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आदमपुर एयर बेस का दौरा किया जहां उन्होंने सशस्त्र बल के सैनिकों के साथ मिलकर ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए। बता दें कि आदमपुर एयर बेस वही एयर बेस है जिसे पाकिस्तान ने तबाह करने का दावा किया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्रब मोदी ने इस दौरान वायु सेना के जवानों को संबोधित भी किया। उन्होंने अपने संबोधन में आतंकी और उनके आकाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत के निर्दोष लोगों का खून बहाने वालों का अंजाम सिर्फ विनाश और महाविनाश होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अब कोई हमला हुआ तो बड़ा जवाब देंगे…देश पर हमला करने वालों को घर में घुसकर मारेंगे, बचने तक का मौका नहीं देंगे।

वहीं उन्होंने पाकिस्तान के झूठे दावे को लेकर कहा कि हमारे सभी एयर फाॅर्स स्टेशन सुरक्षित है सिर्फ सैन्य कार्रवाई को स्थगित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments