केंद्र सरकार की नीतियों और निजीकरण के खिलाफ देशभर में हड़ताल जारी है, इसी बीच पंजाब में भी पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी अनुबंध कर्मचारी यूनियन की ओर से भी हड़ताल की जा रही है।
कर्मचारी यूनियन के लोग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं, जिस कारण 3000 से ज्यादा सरकारी बसों के चक्का जाम है, हड़ताल का असर सबसे ज्यादा दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड और राजस्थान जाने वाले यात्रियों पर पड़ा है, हालांकि कुछ बसें स्थायी ड्राइवरों द्वारा चलाई जा रही हैं।

