Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, वापस लौटा...

दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, वापस लौटा एयर इंडिया का विमान

दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की उड़ान AI 887 को उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद तकनीकी दिक्कत के कारण वापस दिल्ली लौटना पड़ा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विमान की राजधानी दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इस घटना में सभी यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिलहाल विमान की विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है।

एयर इंडिया की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि 22 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट AI 887 के पायलटों ने टेकऑफ के तुरंत बाद तकनीकी समस्या का पता चलने पर तय सुरक्षा मानकों और मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए विमान को दिल्ली वापस लाने का निर्णय लिया। विमान सुरक्षित रूप से उतरा और सभी यात्रियों व क्रू मेंबर्स को विमान से उतार लिया गया। एयर इंडिया ने इस अप्रत्याशित घटना से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

यात्रियों के लिए वैकल्पिक इंतज़ाम

बयान में आगे कहा गया कि तकनीकी खराबी के कारणों का पता लगाने के लिए विमान की आवश्यक जांच की जा रही है। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद एयर इंडिया की ग्राउंड टीम प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है। यात्रियों को उनके गंतव्य मुंबई तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ानों और अन्य व्यवस्थाओं पर भी तेजी से काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Delhi-NCR में प्रदूषण और कोहरे का सितम…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments