उत्तर भारत में शुरू हुई Heat Wave, जानिए दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है तो वहीं, देश के कुछ हिस्सों में हीटवेव के हालात बने हुए है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की आशंका है।

मौसम विभाग ने दिल्ली के कई हिस्सों में जताई बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाए चलने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

मिजोरम में भारी बारिश और ओलावृष्टि से कई मकान क्षतिग्रस्त

मिजोरम के कई हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण कई मकान और चर्च क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रविवार रात आइजोल जिले के जोहमुन और पलसांग गांवों में ओलावृष्टि से 300 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए।

अधिकारियों ने कहा कि चम्फाई जिले के लुंगटन गांव में एक चर्च ढह गया और आइजोल के सियालसुक में एक अन्य चर्च को भी नुकसान पहुंचा। लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी अब भी राज्य में विभिन्न स्थानों पर हुए नुकसान के बारे में जानकारी एकत्र कर रहे हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में ‘भारी से बहुत भारी’ बारिश का अनुमान जताया था।

इस महीने में पंजाब के अधिकांश हिस्सों में हुई बारिश, पारा सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक

पंजाब के अधिकांश इलाकों में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, लेकिन मार्च के दौरान राज्य में बारिश सामान्य से थोड़ी कम रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान 15.4 मिमी बारिश के साथ लुधियाना राज्य का सबसे अधिक बारिश वाला जिला रहा, इसके बाद… Continue reading इस महीने में पंजाब के अधिकांश हिस्सों में हुई बारिश, पारा सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, एक्यूआई मध्यम श्रेणी में

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 4 डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े 8 बजे आर्द्रता का स्तर 64 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने दिन में गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 37… Continue reading दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, एक्यूआई मध्यम श्रेणी में

आज का मौसम: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विभाग अनुसार उत्तर भारत में 28, 29 और 30 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम सुहवाना रहेगा।

दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली में बढ़ रहा तापमान

राजधानी दिल्ली में रोजाना तापमान में इजाफा हो रहा है तो वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में आज बारिश के साथ ओलों का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में बढ़ने लगा पारा, जानिए मौसम विभाग की क्या है भविष्यवाणी?

राजधानी दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में तेजी से पारा बढ़ रहा है। दिन में तेज धूप के कारण मई-जून की गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं, मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अप्रैल से ही परेशान करने वाली गर्मी शुरू हो जाएगी हालांकि मार्च में इस बार भी तापमान सामान्य से कम रह सकता ह

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई मध्यम श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया… Continue reading दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई मध्यम श्रेणी में