13 मार्च को दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं की संभावना!

दिल्ली-एनसीआर के मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है।

Mar 11, 2025 - 09:12
Mar 11, 2025 - 09:12
 51
13 मार्च को दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज,  बारिश और तेज हवाओं की संभावना!

दिल्ली-एनसीआर के मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली में भी 13 से 15 मार्च के बीच बारिश और 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जिससे होली के उत्सव पर असर पड़ सकता है। इस दौरान, आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बता दें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 से 14 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 13 और 14 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।