Tuesday, March 3, 2026
Home Current News Delhi Weather Update: दिल्ली-यूपी में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी

Delhi Weather Update: दिल्ली-यूपी में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी

Advertisement

उत्तर भारत में एक बार फिर ठंड लौट आई है। फरवरी के महीने में तेजी से बढ़ रहे तापमान पर बारिश ने ब्रेक लगा दिया। राजधानी दिल्ली समेत इसके आसपास के राज्यों में सुबह तड़के बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिली और एक बार फिर लोगों को ठंड का एहसास होने लगा।

आपको बता दें मौसम विभाग ने 21 फरवरी को दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना और जम्मू कश्मीर और हिमाचल में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। अगले दो दिन तापमान सुबह व रात के समय हल्की ठंडक का अहसास शहरवासियों को होगा।