हिमाचल में बारिश का कहर जारी, चंडीगढ़-हरियाणा से टूटा संपर्क

पिंजौर-बद्दी हाइवे पर नदी नालों पर बने पुलों के टूटने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पिछले दो दिनों से बद्दी सहित आसपास के इलाकों में लगातार तेज हो रही बारिश के कारण बालद नदी उफान पर है जिसके कारण नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है जिसकी वजह से चंडीगढ़ और हरियाणा का हिमाचल प्रदेश से संपर्क टूट गया है।

शिमला में लैंडस्लाइड, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.. मलबे से अब तक 16 शव बरामद

हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर देखने को मिला है। शिमला में लैंडस्लाइड में अब तक 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। घटना के 6 दिन बाद में यहां लागातर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

हिमाचल में बारिश, बाढ़ और Landslide ने मचाई तबाही, कई रास्ते हुए बंद

हिमाचल में लगातार हो रही भारी बारिश और लैंडस्लाइड के चलते शिक्षा विभाग ने एहतियातन बरतते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों से शांति बनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में इस समय आपदा का दौर चल रहा है। अब तक साठ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।