हिमाचल में बारिश, बाढ़ और Landslide ने मचाई तबाही, कई रास्ते हुए बंद

हिमाचल प्रदेश में रविवार से लगातार हो रही बारिश और लैंडस्लाइड थमने का नाम ही नहीं ले रही है जिसके कारण हिमाचल में कई जगहों पर तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है।

हिमाचल में लगातार हो रही भारी बारिश और लैंडस्लाइड के चलते शिक्षा विभाग ने एहतियातन बरतते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों से शांति बनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में इस समय आपदा का दौर चल रहा है। अब तक साठ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

आपको बता दें कि उत्तर भारत के कई राज्यों में रविवार से हो रही बारिश हो रही है। इन राज्यों में से हिमाचल प्रदेश ज्यादा प्रभावित हुआ है और यहां कई जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई है। हालात को देखते हुए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को अलर्ट किया गया है। इसी बीच मंगलवार की देर शाम मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश में अभी कुछ दिन और बारिश की संभावना जताई है।