हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी, बारिश के कारण 168 सड़कों को बंद किया गया

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले और जनजातीय इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई, जबकि निचले तथा मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुक कर ओलावृष्टि और बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

स्थानीय मौसम कार्यालय ने राज्य में चार अप्रैल तक बारिश का अनुमान जताया है।

एक अधिकारी ने बताया कि हिमाचल रोडवेज परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस किन्नौर जिले के मलिंग के निकट शनिवार सुबह फिसलने के कारण पलट गई। इस घटना में हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि भारी बर्फबारी के बाद मनाली के निकट रोहतांग में अटल सुरंग में यातायात रोक दिया गया है।

विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कल्पा और कुकुमसेरी में पांच सेमी बर्फबारी हुई जबकि केलांग में तीन सेमी बर्फबारी हुई।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के आंकड़ों के अनुसार राज्य में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 168 सड़कें शुक्रवार रात यातायात के लिए बंद रहीं।

राज्य की राजधानी शिमला और कुछ अन्य स्थानों पर तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हुई और सोलन में ओलावृष्टि हुई।

स्थानीय मौसम कार्यालय ने शनिवार को राज्य के 12 में से सात जिलों में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि और भारी बारिश का अनुमान जताया है।

Mandi से चुनाव लड़ने पर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिया बयान

चंडीगढ़ में कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक शुरू होने से पहले प्रतिभा सिंह ने मंडी सीट से चुनाव नहीं लड़ने की बात फिर दोहराई और इस संबंध में आगामी निर्णय हाईकमान पर छोड़ा।

हिमाचल कांग्रेस में हुई नियुक्तियां, संजय अवस्थी, चंद्रशेखर वर्किंग प्रेसिडेंट बने

लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने दो कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की है। संजय अवस्थी और चंद्रशेखर हिमाचल कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर सेवाएं देंगे। संजय अवस्थी जिला सोलन के तहत आने वाली अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

हिमाचल: छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में विश्वविद्यालय का प्रोफेसर हिरासत में

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कथित तौर पर एक छात्रा से बलात्कार करने के आरोप में एक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। कांगड़ा के सहायक पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ने कहा कि यह मामला तब सामने आया जब… Continue reading हिमाचल: छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में विश्वविद्यालय का प्रोफेसर हिरासत में

चंडीगढ़ में हिमाचल कांग्रेस को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक

चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को-ऑर्डिनेशन कमेटी की अहम बैठक होगी। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत कई नेता शामिल होंगे।

हिमाचल प्रदेश के ऊना में भूस्खलन की घटना में दो लोगों की मौत, सात घायल

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में सोमवार को भूस्खलन के कारण एक मंदिर में भगदड़ मचने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ऊना से करीब 40 किमी दूर,जिले के अंब उपमंडल के मैरी गांव में स्थित डेरा बाबा वडभाग सिंह में बड़ी संख्या में लोग ‘बुरी आत्माओं’ से ग्रस्त लोगों के इलाज की आशा में आते हैं।

पुलिस ने बताया कि बाबा वडभाग सिंह मेले में हिस्सा लेने आए श्रद्धालु सुबह करीब पांच बजे चरण गंगा के पवित्र झरने में स्नान कर रहे थे, तभी भूस्खलन के बाद पहाड़ से चार-पांच बड़े पत्थर फिसलकर नीचे आ गिरे।

चरण गंगा में स्नान करना पवित्र माना जाता है और सोमवार को पूर्णिमा होने के कारण गंगा के किनारे काफी भीड़ थी।

पहाड़ से पत्थर लुढ़कते देख लोग इधर-उधर भागने लगे और भगदड़ मच गई, जिससे नौ श्रद्धालु घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को अंब के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मारे गए लोगों की पहचान बिल्ला एवं बलवीर चांद के तौर पर की गयी है और दोनों पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले थे ।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और सभी घायल चंडीगढ़ के पीजीआई समेत अन्य अस्पतालों में उपचाराधीन हैं ।

हिमाचल : शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश में शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस के एक सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ऊना के पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि पीड़िता और आरोपी की मुलाकात पांच साल पहले हुई थी।

राकेश सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी सिपाही ने कथित तौर पर उससे शादी करने का वादा किया और उसे शारीरिक संबंध बनाने का लालच दिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी, जो अब कांस्टेबल के पद पर तैनात है, उसने बाद में यह दावा करते हुए महिला से शादी करने से इनकार कर दिया कि उसका परिवार उनकी शादी के खिलाफ है।

उन्होंने बताया कि सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

दिल्ली: BJP में शामिल हुए हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी विधायक

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस के छह पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

दिल्ली: BJP में शामिल होंगे हिमाचल कांग्रेस के बागी विधायक, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रहेंगे मौजूद

हिमाचल में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा की 6 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बीच गुरुवार को दिल्ली में हुई बागियों और बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व की मुलाकात ने सियासी पारा चढ़ा दिया इस मुलाकात के बाद कांग्रेस के ये 6 बागी आज बीजेपी में शामिल होंगे।

हिमाचल में फिर से होगी बारिश और बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर बर्फबारी देखने को मिलेगी साथ ही अन्य क्षेत्रों में बारिश और बादल छाए रहेंगे।