BJP का अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हुए शामिल

हिमाचल प्रदेश के ऊना में बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा की तरफ से सम्मेलन का आयोजन किया जिसमे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

दिल्ली में कांग्रेस की हुई अहम बैठक, हिमाचल कांग्रेस के नेता हुए शामिल

हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम के लिए दिल्ली में कांग्रेस अहम बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।

हमीरपुर के लोगों ने मुझे हमेशा आशीर्वाद दिया है: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें हमेशा आशीर्वाद दिया है।

ठाकुर ने कहा, ‘‘हमने काम किया है और आगे भी करते रहेंगे।’’

उन्होंने भरोसा जताया कि क्षेत्र के लोग, विशेषकर महिलाएं इस बार ‘‘शत प्रतिशत’’ वोट डालेंगी।

ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा एक दूरदर्शी पार्टी है। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि उनकी पार्टी ने सभी निर्धारित लक्ष्य हासिल किए हैं, चाहे वह अनुच्छेद 370 को खत्म करना हो, तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाना हो, नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लाना हो या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करना हो।

उन्होंने बिलासपुर में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा का मुख्य उद्देश्य गरीब लोगों के कल्याण के लिए काम करना, देश की अर्थव्यवस्था में सुधार करना और भारत को दुनिया के सबसे मजबूत देशों में से एक बनाना है।

उन्होंने ‘अब की बार 400 पार’ का नारा लगाते हुए लोगों से उन्हें वोट देने की स्थानीय बोली में अपील की।

उन्होंने आम जनता से अपील की कि वह कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के ‘‘बुरे मंसूबों’’ का शिकार न बने और चुनावों में उन्हें खारिज करे क्योंकि भाजपा ही वह दल है जो देश को सभी क्षेत्रों में आगे ले जा सकता है।

ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लोगों को हमेशा बेवकूफ बनाया है लेकिन इस बार उनके नारे काम नहीं आएंगे।

उन्होंने बिलासपुर जिले में पार्टी बैठकों और स्थापना दिवस समारोहों की एक श्रृंखला के दौरान लोगों से देश को मजबूत बनाने और अपने कल्याण एवं खुशहाली के लिए भाजपा के पीछे एकजुट होने का आह्वान किया।

हिमाचल प्रदेश के चंबा में 5.3 तीव्रता का भूकंप, उत्तर भारत के कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बृहस्पतिवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया और उत्तर भारत के कई हिस्सों में इसके झटके महसूस किए गए।

मंडी में कंगना रनौत का चुनाव प्रचार, कांग्रेस की नीति पर उठाए सवाल

मंडी से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने चुनाव प्रचार किया और जनता से मतदान करने की अपील की। कंगना ने इस दौरान कांग्रेस की नीति पर सवाल उठाए और कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से मंडी की जनता को गुमराह किया है।

Mandi: पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलीं कंगना रनौत, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर की चर्चा

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक में कंगना रनौत ने पार्टी नेताओं से फीडबैक लिया और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी, बारिश के कारण 168 सड़कों को बंद किया गया

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले और जनजातीय इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई, जबकि निचले तथा मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुक कर ओलावृष्टि और बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

स्थानीय मौसम कार्यालय ने राज्य में चार अप्रैल तक बारिश का अनुमान जताया है।

एक अधिकारी ने बताया कि हिमाचल रोडवेज परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस किन्नौर जिले के मलिंग के निकट शनिवार सुबह फिसलने के कारण पलट गई। इस घटना में हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि भारी बर्फबारी के बाद मनाली के निकट रोहतांग में अटल सुरंग में यातायात रोक दिया गया है।

विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कल्पा और कुकुमसेरी में पांच सेमी बर्फबारी हुई जबकि केलांग में तीन सेमी बर्फबारी हुई।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के आंकड़ों के अनुसार राज्य में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 168 सड़कें शुक्रवार रात यातायात के लिए बंद रहीं।

राज्य की राजधानी शिमला और कुछ अन्य स्थानों पर तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हुई और सोलन में ओलावृष्टि हुई।

स्थानीय मौसम कार्यालय ने शनिवार को राज्य के 12 में से सात जिलों में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि और भारी बारिश का अनुमान जताया है।

Mandi से चुनाव लड़ने पर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिया बयान

चंडीगढ़ में कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक शुरू होने से पहले प्रतिभा सिंह ने मंडी सीट से चुनाव नहीं लड़ने की बात फिर दोहराई और इस संबंध में आगामी निर्णय हाईकमान पर छोड़ा।

हिमाचल कांग्रेस में हुई नियुक्तियां, संजय अवस्थी, चंद्रशेखर वर्किंग प्रेसिडेंट बने

लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने दो कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की है। संजय अवस्थी और चंद्रशेखर हिमाचल कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर सेवाएं देंगे। संजय अवस्थी जिला सोलन के तहत आने वाली अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

हिमाचल: छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में विश्वविद्यालय का प्रोफेसर हिरासत में

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कथित तौर पर एक छात्रा से बलात्कार करने के आरोप में एक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। कांगड़ा के सहायक पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ने कहा कि यह मामला तब सामने आया जब… Continue reading हिमाचल: छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में विश्वविद्यालय का प्रोफेसर हिरासत में