Delhi: विभिन्न इलाकों में 18, 19 जनवरी को जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी- दिल्ली जल बोर्ड

राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों में 18 और 19 जनवरी को सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र में फ्लोमीटर लगाने और रख-रखाव कार्य के कारण जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान हुआ दर्ज

दिल्ली में सोमवार सुबह ठंड जारी रही और न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री सेल्सियस नीचे यानी 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

दिल्ली हवाई अड्डे पर इंडिगो के पायलट पर हमला, उड़ान में देरी से नाराज था यात्री

दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान में देरी की घोषणा कर रहे इंडिगो के पायलट पर एक यात्री ने हमला कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार शाम हुई इस घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Today Weather News: दिल्ली-पंजाब, हरियाणा सहित उत्तर भारत में Cold Attack, विजिबिलिटी हुई जीरो

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं, घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो हो गई है जिस कारण से जन-जीवन सुस्त पड़ गया है।

Delhi Schools Reopen: दिल्ली में आज से खुलेंगे सभी स्कूल, जानिए Time-Table

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार यानि कि आज से सभी स्कूल खुल जाएंगे। दिल्ली सरकार ने इसको लेकर आधिकारिक आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक सभी स्कूल सुबह 9 बजे शुरू होंगे और वहीं, शाम 5 बजे तक चलेंगे।

दिल्ली में सीडीएस जनरल चौहान ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर का किया दौरा

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने शुक्रवार को यहां जारी राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर का निरीक्षण किया और राष्ट्र निर्माण में एनसीसी कैडेट के सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की। सीडीएस ने एनसीसी की तीनों शाखाओं सेना, नौसेना और वायु सेना से आए कैडेट द्वारा दिए गए ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ की समीक्षा… Continue reading दिल्ली में सीडीएस जनरल चौहान ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर का किया दौरा

गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के कारण इंडिया गेट के आसपास यातायात बाधित

गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के कारण मध्य दिल्ली में इंडिया गेट के आसपास 5 घंटे से भी अधिक समय तक यातायात बाधित रहेगा। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों से विजय चौक और इस ऐतिहासिक स्थल के आसपास के चौराहों से बचने की सलाह दी है। उसने ‘एक्स’… Continue reading गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के कारण इंडिया गेट के आसपास यातायात बाधित

दिल्ली-पंजाब सहित उत्तर भारत में बिछी कोहरे की मोटी चादर, जानिए मौसम का अपडेट

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ राजस्थान सहित मध्यप्रदेश तक मध्यम-घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

चंडीगढ़ नगर निगम को मिला ‘बेस्ट सफाई मित्र सुरक्षित शहर’ का अवॉर्ड

चंडीगढ़ शहर को बेस्ट सफाई मित्र सुरक्षित शहर का अवॉर्ड दिया गया। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता को स्वच्छता अवॉर्ड दिया।

भूकंप के झटके से हिला Delhi-NCR, अफगानिस्तान का फैजाबाद था केंद्र

दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के पुंछ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का फैजाबाद था। बता दें कि, भूकंप 2 बजकर 50 मिनट पर आया।