दिल्ली-पंजाब सहित उत्तर भारत में बिछी कोहरे की मोटी चादर, जानिए मौसम का अपडेट

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ राजस्थान सहित मध्यप्रदेश तक मध्यम-घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

पंजाब में कोल्ड डे की स्थिति

मौसम विभाग ने पंजाब में 13 से 15 जनवरी के बीच कोल्ड से गंभीर कोल्ड डे की स्थिति रहने की आशंका जताई है। वहीं, पंजाब के कुछ हिस्सों में सुबह कुछ घंटों तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

दिल्ली में मौसम की स्थिति

आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 तक दर्ज हुआ है। वहीं, कुछ दिनों तक घना कोहरा की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।

कब तक मिलेगी राहत?

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 13 से 17 जनवरी तक कंपकंपाती ठंड से राहत मिल सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।