चंडीगढ़ नगर निगम को मिला ‘बेस्ट सफाई मित्र सुरक्षित शहर’ का अवॉर्ड

चंडीगढ़ शहर को बेस्ट सफाई मित्र सुरक्षित शहर का अवॉर्ड दिया गया। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता को स्वच्छता अवॉर्ड दिया। इस दौरान चंडीगढ़ के कार्यवाहक एडवाइजर नितिन कुमार और चंडीगढ़ नगर निगम की कमिश्नर आनंदिता मित्रा भी मौजूद रही।