राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिमला शहर को ‘स्वच्छता सर्वेक्षणअवार्ड’ से नवाजा

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छता में अव्वल आए शहरो को स्वच्छता सर्वेक्षण अवॉर्ड से सम्मानित किया। हिमाचल की राजधानी शिमला शहर को भी स्वच्छता में अवॉर्ड मिला। शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने राष्ट्रपति से अवॉर्ड प्राप्त किया।