किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर Delhi Metro के 9 स्टेशनों पर गेट बंद

किसानों के दिल्ली की ओर प्रस्तावित कूच के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के नौ स्टेशन पर एक या उससे अधिक प्रवेश व निकासी गेट बंद कर दिए गए।

दिल्ली में ट्रेन के डिब्बे में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मध्य दिल्ली के पटेल नगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक खाली यात्री ट्रेन के एक डिब्बे में मंगलवार को दोपहर में आग लग गयी। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Farmer Protest: दिल्ली की सीमा सील, भारी सुरक्षा बंदोबस्त

किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर मध्य दिल्ली में भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं, जिसमें दंगा-रोधी उपकरणों के साथ कर्मियों को रणनीतिक रूप से तैनात किया गया है और कई प्रमुख सड़कों तक आवाजाही को नियंत्रित रखने के लिए धातु और कांक्रीट के अवरोधक लगाए गए हैं

Delhi: लाल किला पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद

किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैन्य बलों की तैनाती के बीच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि ऐतिहासिक लाल किला परिसर को सुरक्षा कारणों से पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

दिल्ली में AAP 6 लोकसभा सीटों पर लड़ना चाहती है, कांग्रेस को एक सीट का प्रस्ताव- संदीप पाठक

आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को कहा कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में छह सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। उसने कांग्रेस को सिर्फ एक सीट देने की पेशकश की है।

केंद्र सरकार ने रोक रखे हैं पंजाब के ग्रामीण विकास फंड के 5500 करोड़ रुपए: सीएम मान

केन्द्र सरकार द्वारा विपक्ष शासित राज्यों के साथ किए जा रहे आर्थिक भेदभाव के खिलाफ दिल्ली में जंतर-मंतर पर कर्नाटक और केरल के मुख्यमंत्रियों के विरोध प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी ने भी अपना समर्थन दिया है। वीरवार को पार्टी की तरफ से दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री… Continue reading केंद्र सरकार ने रोक रखे हैं पंजाब के ग्रामीण विकास फंड के 5500 करोड़ रुपए: सीएम मान

AAP को फंसा रहा ED का मकड़जाल, क्या BJP के चक्रव्यूह से निकल पाएंगे केजरीवाल?

कांग्रेस मुक्त भारत अभियान को बीजेपी अपने हिसाब से लगभग अंजाम तक पहुंचा चुकी है। लेकिन बहुत कम समय में राष्ट्रीय दल बनने वाली आम आदमी पार्टी सत्ताधारी भाजपा के लिए गले की फांस बनी हुई है। वैसे तो बीजेपी कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करके पिछले 10 साल से सरकार में है। अब कांग्रेस… Continue reading AAP को फंसा रहा ED का मकड़जाल, क्या BJP के चक्रव्यूह से निकल पाएंगे केजरीवाल?

Delhi: गोकुलपुरी में बड़ा हादसा, Metro Station का एक हिस्सा भरभराकर गिरा

दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया। यहां प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का एक हिस्सा भरभराकर सड़क पर आ गिरा। इस हादसे में 3 से 4 लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है जबकि एक शख्स के मलबे में फंसे होने की जानकारी सामने आई है।

दिल्ली-NCR की सड़कों में जाम, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

किसान एक बार फिर से दिल्ली कूच करने जा रहे है। 8 फरवरी यानि कि आज किसान महामाया फ्लाईओवर पर एकत्रित होकर दिल्ली की तरफ बढ़ेंगे। वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। ऐसे में अगर आप नोएडा-गाजियाबाद से दिल्ली आ रहे तो यह एडवाइजरी जरूर पढ़ें।

Delhi: मंगोलपुरी के कतरन मार्केट में लगी आग पर पाया गया काबू, कोई हताहत नहीं

बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक कपड़ा बाजार में बृहस्पतिवार तड़के मामूली आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी और कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।