Himachal: दूरदराज क्षेत्र से दो मरीजों को हवाई मार्ग से शिमला के अस्पताल पहुंचाया गया

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के दुर्गम इलाके डोडरा-क्वार से दो मरीजों को बृहस्पतिवार को हवाई मार्ग से राज्य की राजधानी ले जाया गया, जिन्हें तत्काल चिकित्सा देखभाल की जरूरत थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले हिमाचल के CM सुक्खू, इस मुद्दे पर की चर्चा

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नई दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की और कांगड़ा हवाई अड्डे के प्रस्तावित विस्तार पर चर्चा की।

हिमाचल सरकार एक जनवरी से किफायती दरों पर बागवानी उपकरण कराएगी उपलब्ध

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को कहा कि प्रदेश सरकार एक जनवरी से एचपीएमसी के माध्यम से सेब उत्पादकों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण बागवानी उपकरण, उर्वरक और कीटनाशक उपलब्ध कराएगी।

हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने संजौली-ढली सुरंग का लोकार्पण किया

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 47.36 करोड़ रुपये की लागत से बनी नवनिर्मित संजौली-ढली सुरंग का सोमवार को उद्घाटन किया।

CM सुक्खू ने आपदा पीड़ितो को दी 3 लाख रुपए की मुआवजा राशि

हिमाचल के सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 377 आपदा पीड़ित परिवारों को तीन लाख रुपए की मुआवजा राशि की पहली किस्त जारी की।

Shimla: हिमाचल कैबिनेट की हुई बैठक, कई अहम फैसलों को मिली मंजूरी

रविवार को शिमला में हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंत्रिमंजल की बैठक हुई। इस दौरान राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र

हिमाचल के CM सुक्खू दिल्ली से 15 दिन बाद शिमला लौटे

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार के बाद शनिवार को शिमला लौट आए।

CM ने शिमला ग्रामीण क्षेत्र में 174 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्धघाटन और शिलान्यास किया

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 174 करोड़ रुपये की 18 विकास परियोजनाओं की शुरुआत और शिलान्यास किया साथ ही तीन दिवसीय दशहरा उत्सव का उद्घाटन किया।

शिमला जिले के सुन्नी शहर में दशहरा उत्सव के उद्घाटन पर सुक्खू ने सुन्नी अस्पताल को 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के रूप में उच्चीकृत करने की भी घोषणा की।

यहां जारी एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने अस्पताल में विशेषज्ञों की नियुक्ति की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि सुन्नी में एक मिनी सचिवालय के निर्माण और एक उप-विभागीय मजिस्ट्रेट कार्यालय खोलने के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के शोघी इलाके में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड का उपमंडल खोलने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि राज्य की सत्ता पर काबिज पिछली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्रों में कुप्रबंधन किया और बिना जरूरी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराए 900 स्कूल व स्वास्थ्य संस्थान खोले। सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विशेष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। शिमला ग्रामीण सीट से कांग्रेस विधायक और लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मानसून के दौरान राज्य को 12 हजार करोड़ रुपये और उनके विभाग को तीन हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

हिमाचल प्रदेश में नई भू-संहिता शीघ्र जारी की जाएगी-CM सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल्द ही राजस्व विभाग नई भू-संहिता जारी करेगा जो जमीन संबंधी नियमों, कानूनों और जरूरी निर्देशों का नव संकलन होगा।

हिमाचल CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का बिलासपुर दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू बिलासपुर का दौरा करेंगे। बिलासपुर में उनके दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।