हिमाचल के CM सुक्खू दिल्ली से 15 दिन बाद शिमला लौटे

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार के बाद शनिवार को शिमला लौट आए।

सुक्खू के शुक्रवार को लौटने की उम्मीद थी लेकिन दिल्ली और शिमला में मौसम ठीक नहीं होने के कारण योजना स्थगित कर दी गई। खराब मौसम के कारण सुक्खू का हेलीकॉप्टर दिल्ली से उड़ान नहीं भर सका।

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और मंत्रिमंडल में शामिल अनिरुद्ध सिंह, रोहित ठाकुर और हर्षवर्द्धन चौहान सहित कई लोगों ने अन्नाडेल में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।