हरियाणा के CM सैनी ने विभागों का आवंटन किया, गृह विभाग अपने पास रखा

नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक सप्ताह से अधिक समय बाद और मंत्रिपरिषद का विस्तार होने के कुछ दिन बाद शुक्रवार रात मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया गया। सीएम सैनी ने प्रमुख गृह विभाग अपने पास ही रखा है।

CM नायब सैनी ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, BJP हाईकमान ने लगाई मंत्रियों के विभागों पर मुहर

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने जहां अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को आवंटित किए जाने वाले सरकारी विभागों पर बीजेपी अध्यक्ष के साथ चर्चा की, वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नए नाम पर भी उनकी सहमति ली गई।

अंबाला में CM नायब सिंह सैनी ने किया रोड शो

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने अंबाला में रोड शो किया। सीएम नायब सिंह सैनी ने अंबाला के कई इलाकों में रोड-शो किया, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीएम नायब सिंह सैनी का सम्मान किया।

रेवाड़ी फैक्टरी विस्फोट: FIR दर्ज, हरियाणा के मुख्यमंत्री ने मजिस्ट्रेट जांच के दिए आदेश

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक कलपुर्जा विनिर्माण कंपनी के कारखाने में बॉयलर विस्फोट की घटना के संबंध में पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज की। इस विस्फोट में 40 कर्मचारी घायल हो गए हैं।

PM मोदी से मिले हरियाणा CM नायब सिंह सैनी

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली पहुंच गए है। यहां पीएम मोदी के आवास पर सीएम नायब सिंह सैनी ने उनसे मुलाकात की। सीएम बनने के बाद नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी से पहली बार मुलाकात की है।

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ लेने के एक दिन बाद बुधवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए दो घंटे का समय तय किया है।